नेशनल एंटी डोपिंग बिल 2018 का जिन्न वाडा और युनेस्के के दबाव के बाद फिर बोतल से बाहर निकल आया है। इस बिल से एथलिटों को चार साल की जेल की सजा और 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने के प्रवधान हटा लिए गए हैं। नाडा की ओर से बिल में शामिल किए गए प्रवधानों को वाडा की आपत्ति के बाद हटाया गया है। युनेस्को और वाडा ने फिर बिल जल्द लाने को कहा है।