फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके करीब 6500 खिलाड़ियों के कोटे बरकरार

Wed, 08 Apr 2020 11:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक 2020 - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके करीब 6500 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा प्रकाशित नए सिरे से बनाए गए क्वालीफाइंग नियमों के तहत 2021 में भी अपना कोटा बरकरार रखेंगे। आईओसी ने क्वालीफिकेशन का नया खाका जारी किया है। कोरोना वायरस के कारण स्थगित ओलंपिक अब अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होंगे।

विज्ञापन


क्वालीफिकेशन की नई समय सीमा 29 जून 2021 है। व्यक्तिगत अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघ क्वालीफाइंग प्रक्रियाओं के प्रभारी होंगे। आईओसी ने महासंघों से यह भी कहा है कि उन खिलाड़ियों का हित भी सुरक्षित रहे जो क्वालीफाई करने के करीब थे और यह भी सुनिश्चित करे कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ही ओलंपिक में भाग ले रहे हैं जिसके लिए 2021 में प्रदर्शन पर भी नजर रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें