फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी विश्व कप: पति-पत्नी की जोड़ी ने साधा गोल्डन निशाना, भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण पदक

Sun, 27 Jun 2021 04:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

इस भारतीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर को 5-3 से हराकर भारत को टूर्नामेंट में तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया।
विज्ञापन
अतनु दास और उनकी पत्नी दीपिका कुमारी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतनु दास और उनकी पत्नी दीपिका कुमारी ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप की मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। इस भारतीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर को 5-3 से हराकर भारत को टूर्नामेंट में तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। इससे पहले दीपिका, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मेक्सिको पर 5-1 की आसान जीत से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला रिकर्व टीम पिछले हफ्ते ओलंपिक क्वालीफाई करने से चूक गई थी और इस स्वर्ण पदक से उसने इस निराशा को कम करने की कोशिश की। दीपिका ने महिला टीम को इस साल विश्व कप में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक दिलाने की अगुआई की। बता दें कि शनिवार को अभिषेक वर्मा ने कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें