फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई निशानेबाजी में ज्यादा ओलंपिक कोटे का लक्ष्य  

Mon, 04 Nov 2019 10:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शूटिंग - फोटो : pti
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाज मंगलवार से यहां लुसैल शूटिंग कॉम्पलेक्स में शुरू होने वाली 14वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में अधिक से अधिक से अधिक ओलंपिक कोटा हासिल करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


भारत के 63 पुरुष और 45 महिला निशानेबाज राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धाओं में सीनियर, जूनियर और युवा वर्ग में भाग लेंगे। दस दिन तक चलने वाली महाद्वीपीय चैंपियनशिप में 15 में से 12 स्पर्धाओं में टोक्यो ओलिंपिक के लिए 38 कोटा स्थान दांव पर लगे होंगे।

चैंपियनशिप में तीन मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कोटा स्थान नहीं है जबकि पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में सर्वाधिक चार कोटा स्थान दांव पर लगे रहेंगे। भारत पहले ही टोक्यो के लिए 9 कोटा स्थान हासिल कर चुका है और वह एशियाई क्षेत्र में चीन (25 कोटा), कोरिया (12) और मेजबान जापान (12) के बाद चौथे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें