फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई नेशंस शतरंज: पद्मिनी-नंदिता की मदद से बेटियां चैंपियन, पुरुष टीम को रजत से करना पड़ा संतोष

Mon, 26 Oct 2020 05:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

6-2 से जीत दर्ज की महिलाओं ने फाइनल में इंडोनेशिया पर 
विज्ञापन
भारतीय महिला शतरंज टीम - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम ने रविवार को एशियाई नेशंस (क्षेत्रीय) ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। वहीं पुरुषों को फाइनल में हारकर रजत से संतोष करना पड़ा। महिलाओं ने इंडोनेशिया को 6-2 से पराजित किया। भारत ने अगस्त में फिडे ऑनलाइन ओलंपियाड जीता था। शीर्ष खिलाड़ियों कोनेरू हंपी और डी हरिका की अनुपस्थिति में भी महिला टीम की उपलब्धि से देश में इस खेल को बढ़ावा मिलेगा। पुरुषों को ऑस्ट्रेलिया से 3.5-4.5 से हार मिली। भारतीय टीम पहला मैच 1.5-2.5 से हार गई थी जबकि दूसरा 2-2 से बराबर रहा। 

विज्ञापन


नंदिता-पद्मिनी ने जीते दोनों मैच : 
महिलाओं के फाइनल में ग्रैंडमास्टर पी वी नंदिता ने चेल्सी मोनिका इग्नेसियास सिहेती को हराकर भारत को पहला अंक दिलाया। पद्मिनी राउत ने मेडिना वर्दा आइलिया को मात दी। आर वैशाली और कप्तान मैरी एन गोम्स ने के मैच ड्रॉ रहे। भारत ने पहला मैच 3-1 से जीता। दूसरे मैच में वैशाली को शीर्ष बोर्ड पर इरीन करिश्मा सुकंदर हार मिली। भक्ति कुलकर्णी, पद्मिनी राउत और नंदिता ने अपनी-अपनी बाजियां जीती। टीम प्रारंभिक चरण में भी शीर्ष पर रही थी।

अधिबान व सेतुरमण की हार पड़ी महंगी: 
पुरुषों के फाइनल के पहले मैच में बी अधिबान और एस पी सेतुरमण की एंटन स्मिरनोव और मैक्स इलिंगवर्थ के हाथों हार भारत को महंगी पड़ी। शशिकिरण ने जेम्स मौरिस को हराया। निहाल सरीन ने तैमूर कुयाबोकारोव से ड्रॉ खेला। दूसरे मैच में सेतुरमन की जगह खेेले सूर्य शेखर गांगुली ने इलिंगवर्थ को हराया। कुुयाबोकारोव ने सरीन को हराकर हिसाब बराबर कर दिया। अधिबान और शशिकिरण ने अपनी बाजियां ड्रॉ खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें