फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: जोरावर एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम से बाहर किए गए; एशिया के नंबर एक ट्रैप निशानेबाज का है तमगा

Wed, 13 May 2026 03:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनआरएआई के महासचिव पवनकुमार सिंह ने हालांकि ऐसी किसी संभावना से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'यह लगभग 99 प्रतिशत तय है कि यही टीम एशियाई खेलों में भाग लेगी।'
विज्ञापन
जोरावर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया में नंबर एक और विश्व रैंकिंग में छठे नंबर के ट्रैप निशानेबाज जोरावर सिंह संधू को इस वर्ष के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत की संभावित शॉटगन टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि वह देश के शीर्ष ट्रैप निशानेबाजों में से एक हैं और उन्होंने पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय चैंपियनशिप और घरेलू चयन ट्रायल के दौरान जोरावर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप फाइनल्स की तैयारी में व्यस्त होने के बावजूद उनके लिए इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना अनिवार्य था। राष्ट्रीय ट्रायल्स में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण उन्हें एशियाई खेलों के लिए संभावित टीम में जगह नहीं मिली है। वह एक महीने पहले तक विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर थे।

जोरावर ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) से अपने फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने तर्क दिया है कि पिछले छह महीनों में भारतीय ट्रैप निशानेबाजों में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल किया है। एनआरएआई ने हालांकि स्पष्ट किया है कि वह ‘‘डेढ़ साल पहले लागू की गई चयन नीति का सख्ती से पालन करेगा।’’
विज्ञापन


एनआरएआई के महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि पुरुषों की संभावित ट्रैप टीम में बदलाव होने की किसी भी तरह की संभावना नहीं है। इस टीम में काइनन चेनाई, अहवर रिजवी और शपथ भारद्वाज शामिल हैं, जो 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेंगे।

47 वर्षीय ज़ोरावर पिछले साल अक्टूबर में एथेंस में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर ट्रैप शूटिंग में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय निशानेबाज बने थे। उन्होंने विश्व कप फाइनल्स में भी पदक दौर तक जगह बनाई, लेकिन आखिर में सातवें स्थान पर रहे।

जोरावर ने कहा, 'एनआरएआई को टीम के चयन पर फिर से विचार करना चाहिए लेकिन उनका फैसला जो भी होगा उसे मुझे स्वीकार करना होगा। मैं अभी एशिया का नंबर एक और विश्व में छठे नंबर का निशानेबाज हूं और इसे ध्यान में रखते हुए महासंघ को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। मैंने इस महीने कजाकिस्तान में हुए विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें