फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरपिंदर नहीं कर पाए विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

Fri, 06 Sep 2019 08:47 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अरपिंदर सिंह
विज्ञापन

एशियाा खेलों के चैंपियन अरपिंदर सिंह इंडियन ग्रां प्री में लचर प्रदर्शन करते हुए त्रिकुद स्पर्धा में कार्तिक उन्नाकृष्णन से पिछड़ गए। उन्नाकृष्णन ने अपने अंतिम प्रयास में 16.69 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


अरपिंदर 16.35 मीटर से आगे नहीं बढ़ पाए, जो दूरी उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में हासिल की। लखनऊ में 16.83 मीटर के साथ पीला तमगा जीतने वाले अरपिंदर 28 सितबंर से शुरू हो रही दोहा विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। विश्व चैंपियनशिप का क्वालिफाइंग मार्क 16.95 मीटर था।

विश्व यूनिवर्सिटी खेलों की 100 मीटर की चैंपियन रही दुती चंद भी 11.24 सेकेंड से कम समय में दौड़ पूरी करने में विफल रही, हालांकि 11.43 सेकेंड के साथ गोल्ड मेडल जीता। दुती के पास अभी भी विश्व चैंपियनशिप में जगह बनाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें