फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2018: ब्रिज में भारत के दो पदक हुए पक्के, इन खिलाड़ियों के दम पर मिली कामयाबी

Sat, 25 Aug 2018 07:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
asian games 2018
विज्ञापन

भारत की पुरूष और मिश्रित टीमों के यहां एशियाई खेलों में ब्रिज में सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ आज दो पदक पक्के हो गए। ब्रिज पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है। पुरूष टीम 13 क्वालीफिकेशन राउंड के बाद चौथे स्थान पर थी जबकि मिश्रित टीम सात क्वालीफिकेशन राउंड के बाद शीर्ष पर थी।

विज्ञापन


शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में चौथे स्थान पर काबिज टीम से खेलेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी।
सेमीफाइनल हारने वाली दोनों ही टीमों को कांस्य पदक दिए जाएंगे और इस तरह भारत के ब्रिज में कम से कम दो कांस्य पक्के हैं।

हालांकि सुपर मिक्स्ड टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। छह सदस्यीय पुरूष टीम में जग्गी शिवदसानी, राजेश्वर तिवारी, अजय खरे, राजू तोलानी, देवव्रत मजूमदार और सुमित मुखर्जी शामिल हैं। मिश्रित टीम के सदस्यों में किरण नादर, हेमा देवड़ा, हिमानी खंडेलवाल, बचिराजू सत्यनारायण, गोपीनाथ मन्ना और राजीव खंडेलवाल शामिल हैं। पुरूष टीम औसत आयु 52 जबकि मिश्रित टीम की 57 साल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें