फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी-मानी शूटर राही सरनोबत ने जीता गोल्ड मेडल, लगे हाथ सहवाग ने भी लगा दिया सटीक निशाना

Wed, 22 Aug 2018 07:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राही और सहवाग
विज्ञापन

राही सरनोबत बुधवार को एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं। महाराष्ट्र की 27 वर्षीया शूटर ने 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के दूसरे निर्णायक शूट-ऑफ में थाईलैंड की नाफस्वान यांग्पैबून को मात देकर स्वर्ण मेडल जीता।सरनोबत ने भारत के लिए मौजूदा एशियाई खेलों में चौथा गोल्ड मेडल जीता। भारत के पदकों की संख्या खबर लिखे जाने तक 15 हो चुकी थी।

विज्ञापन


कोलापुर की राही शूटिंग की जानी-मानी हस्ती हैं। उन्होंने 2010 और 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीते थे। इस जानी मानी हस्ती को एशियाई खेलों में भारत का नाम रोशन करने के लिए देशवासियों ने ट्विटर पर बधाई दी। इनमें से टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर और अब सोशल मीडिया किंग कहलाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने एकदम सटीक निशाना लगाते हुए बधाई दी।

विज्ञापन

सहवाग की बधाई ने जीत लिया देशवासियों का दिल:

Rahi Sarnobat



(ओह राही, ओह राही, ओह राही, ओह राही! राही सरनोबत को इतिहास रचने और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला शूटर बनने पर शुभकामनाएं।)




(बाज की आंख! 2016 में बड़ी कोहनी की चोट के बाद अनुभवी निशानेबाज राही सरनोबत ने बेहतरीन वापसी की और 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।)




(एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज- यह राही सरनोबत आपके लिए है। एशियाई खेल 2018 ने फिर साबित किया कि भारतीय महिलाएं विश्व में सबसे सफल बनने को तैयार हैं।)





(स्वागत भारत में एक और शूटिंग के जादूगर का। राही सरनोबत आपको महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट फाइनल्स में मेडल जीतने की ढेरों शुभकामनाएं। आपको काफी आगे जाना है लड़की।)
























और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें