फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: भारत ने 2 रजत समेत, एक ब्रॉन्ज समेत सेलिंग स्पर्धा में तीन पदक जीते

Fri, 31 Aug 2018 05:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने यहां वर्षा गौतम और श्वेता शेरवेगार के 49 ईआर एफएक्स महिला स्पर्धा में रजत और हर्षिता तोमर के ओपन लेजर 4.7 स्पर्धा में कांस्य पदक की बदौलत 18वें एशियाई खेलों में तीन पदक हासिल किए। वरूण ठक्कर अशोक और चेंगप्पा गणपति केलापंडा ने 49 ईआर पुरूष स्पर्धा की रेस 15 के बाद कुल 53 के स्कोर से कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


बीस वर्षीय वर्षा और सत्ताईस वर्षीय श्वेता ने मिलकर यहां इंडोनेशिया नेशनल सेलिंग सेंटर में 15 रेस के बाद कुल 40 का स्कोर बनाया। सोलह साल की हर्षिता ने 12 रेस के बाद कुल 62 का स्कोर बनाया जिससे वह तीसरे स्थान पर रहीं।

गोविंग बैरागी ओपन लेजर 4.7 में चौथे स्थान पर रहे जबकि नेत्रा कुमानन लेजर रेडियल सेलिंग स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहीं। 

पूर्व तैराक हर्षिता ने पदक जीतने के बाद कहा, ‘देश के लिये पदक जीतना बेहद अच्छा अहसास है। मैं इसे बयां नहीं कर सकती। मेरे लिये यह काफी कुछ सीखने का अनुभव रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें