-ट्रैक एंड फिल्ड- वीमेंस 100 मीटर फाइनल में भारत की बेटी दुती चंद ने कमाल कर दिया। 11.32 सेंकेंड्स के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल जीता।
भारतीय टीम के लिए बुरी खबर। 10000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले गणेशन लक्ष्मणन को डिस्क्ववालीफाय किया गया। उन पर लेन बदलने का आरोप।
गणेशन लक्ष्मणन ने भारत को ट्रैक एंड फिल्ड में एक और पदक दिलवाया। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता लगभग 20 साल बाद भारत ने 10000 मीटर फाइनल इवेंट में कोई खिताब जीता है।
-
भारत के मोहम्मद अनस ने पुरुषों की 400 मीटर फाइनल रेस में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। भारत के अब कुल पदक 35 हो गए हैं।
-
हिमा दास ने महिलाओं की 400 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता। भारत के एशियाई खेल 2018 में अब कुल 34 मेडल हो चुके हैं, जिसमें 7 गोल्ड, 8 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
-तीरंदाजी- भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी में चीनी ताइपे को सेमीफाइनल में हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबला फेवरेट मानी जा रही कोरिया से होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 230 का स्कोर बनाया जबकि चीनी ताइपे 227 पर ही सिमट गई।
- पीवी सिंधु ने रचा इतिहास। एशियाई खेलों में बैडमिंटन महिला सिंगल्स में साइना के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय महिला शटलर बनी।
- भारतीय मुक्केबाज मनोज कुमार पुरुषों की वेल्टर स्पर्धा के अंतिम-16 राउंड में किर्गिस्तान के अब्दुरखमान से 0-5 से हार गए हैं। मनोज 69 किग्रा वर्ग में स्पर्धा कर रहे थे।
- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम को अपने दूसरे मैच में चीन के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है। मधुरिका पाटकर की तीसरे मैच में मंग्यू वांग के हाथों शिकस्त के साथ ही भारत की हार तय हो गई। चीन ने भारत को 3-0 के अंतर से हराया। मधुरिका 4-11, 4-11, 2-11 के अंतर से हारीं। इससे पहले भारत ने कतर को 3-0 से मात दी थी।
- शिराज शेख और अंगद वीर सिंह बाजवा पुरुषों की स्कीट फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके हैं। इसी के साथ भारत का शूटिंग में अभियान समाप्त हो गया है। निशानेबाजी में भारत ने 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज सहित कुल 9 मेडल जीते।
- भारत की महिला कंपाउंड टीम तीरंदाजी कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला कोरिया से होगा। भारत ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को 225-222 के अंतर से मात दी। भारत की कंपाउंड टीम का प्रतिनिधित्व मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम कर रही हैं।
- साइना नेहवाल ने थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को क्वार्टरफाइनल में 21-18, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर दिया।
- वॉलीबॉल में भारतीय पुरुष टीम प्री-क्वार्टरफाइनल में जापान के हाथों 1-3 से शिकस्त खा बैठी। जापान ने चार सेटों में 25-23, 25-22, 23-25, 25-20 के अंतर से भारत को मात दी।
- भारत की महिला तीरंदाजों ने कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्याति सुरेखा वेन्नम ने इंडोनेशिया को 229-224 के अंतर से मात दी।
- भारत के अब कुल 31 मेडल हो चुके हैं। भारत के खाते में 7 गोल्ड, 7 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। मेडल तालिका में भारत 9वें स्थान पर पहुंच गया है।
-
फाउद मिर्जा ने आठवें दिन भारत को दिलाया पहला मेडल। घुड़सवारी की जंपिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल। भारत ने टीम स्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल।
घुड़सवारी के जंपिंग फाइनल टीम इवेंट में फाउद मिर्जा, राकेश कुमार, आशीष मलिक और जितेंद्र सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
- महिला स्कीट फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई गनेमत सेखोन और रश्मि राठौड़। क्वालिफिकेशन में गनेमत 10वें जबकि रश्मि 12वें स्थान पर रही।
- पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन दूसरा दिन- शिराज शेख छठें से 12वें स्थान पर फिसले जबकि अंगद उनके पीछे 14वें स्थान पर है।
- भारतीय पुरुष टीम हैंडबॉल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में चीनी ताइपे से 31-35 से शिकस्त खा बैठी।
- भारतीय टीम पुरुषों की ब्रिज स्पर्धा के पहले सेमीफाइनल में 25.67 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही। सिंगापुर शीर्ष पर रहा।
- भारतीय टीम मिक्स्ड टीम इवेंट के पहले सेमीफाइनल में 69.67 स्कोर के साथ शीर्ष पर रही। चीन 45.00 के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
- भारत और चीनी ताइपे के बीच हैंडबॉल का मैच बेहद रोमांचक हो रहा है। हालांकि, हाफ टाइम तक भारतीय टीम 12-15 से पिछड़ रही है।
- भारत ने कैनोए स्पर्धा की टीबीआर 500 मीटर पुरुष सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। रापचेज राउंड में भारत ने 2:23.162 के समय में पूरा किया।
- आर्चरी से आई खुशखबरी: रजत चौहान, अमन सैनी और अभिषेक वर्मा ने पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में भारत को कतर पर 227-213 की जीत दिलाते हुए क्वार्टरफाइनल में पहुंचाया।
- महिला स्कीट क्वालिफिकेश दूसरा दिन- रश्मि राठौड़ और गनेमत सेखोन की शीर्ष-10 में वापसी। रश्मि ने 0.910 की औसत के साथ 8वां जबकि गनेमत ने 0.908 की औसत के साथ 9वां स्थान हासिल किया।
- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने महिला टीम स्पर्धा के अपने पहले मैच में कतर को 3-0 से मात दी। सुर्थिता मुखर्जी ने माहा फरमर्जी को 11-3, 11-3, 11-6 से मात दी।
- अनु राघवन ने 56.77 मार्क के साथ महिलाओं की 400 मीटर हर्डल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
- जौना मुरमु हीट 1 से डिस्क्वालिफाई हुई और महिलाओं की 400 मीटर हर्डल के फाइनल में पहुंचने से चूकी।
- भारतीय टीम को पुरुषों के रेगू ग्रुप मुकाबले में दूसरी शिकस्त झेलनी पड़ी। मलेशिया के हाथों भारत 0-2 से हारा। इससे पहले भारत को इसी अंतर से कोरिया के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
- भारत कैनोए स्पर्धा के टीबीआर 500 मीटर पुरुष सेमीफाइनल्स में क्वालिफाई करने से चूका, लेकिन हीट 1 में छठें स्थान पर रहने की वजह से वह रापचेज राउंड के लिए जगह बना चुका है। भारत ने हीट 1 2:24.806 के समय में पूरी की।
- पुरुष स्कीट क्वालिफिकेश दूसरा दिन - शीराज शेख ने 0.968 की औसत के साथ टॉप-10 में एंट्री की। अंगद 0.940 की औसत के साथ 17वें स्थान पर खिसके।
-
भारत को आठवें दिन एथलेटिक्स में इनसे है मेडल की उम्मीद
पुरुष लांग जंप - श्रीशंकर
महिला 400 मीटर फाइनल - हिमा दास और निर्मला शेओरन
पुरुष 400 मीटर फाइनल - मोहम्मद अनस, राजीव अरोकिया
पुरुष 10,000 मीटर - गोविंदन लक्ष्मणन
- ब्रिज स्पर्धा का सेमीफाइनल शुरू हो चुका है। भारतीय पुरुष टीम और मिक्स्ड टीम का पहला सेमीफाइनल शुरू हो चुका है। भारत ने पहले ही दो ब्रॉन्ज मेडल पक्के कर दिए हैं।
- पुरुषों की स्कीट क्वालिफिकेशन का दूसरा दिन शुरू हो चुका है। भारतीय शूटर्स शीर्ष-10 से बाहर चल रहे हैं। शीराज शेख 11वें स्थान पर हैं जबकि अंगद वीर सिंह बाजवा 14वें स्थान पर हैं।
- भारतीय महिला गोल्फ टीम 9वें स्थान पर है। व्यक्तिगत में भारत की ऋधिमा दिलावरी 20वें स्थान पर हैं।
- भारतीय पुरुषों की गोल्फ में अच्छी शुरुआत नहीं हुई है। दो राउंड में वह अच्छी स्थिति में थे। चौथे राउंड में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर आदिल बेदी और रेहान जॉन थॉमस 10वें स्थान पर हैं।
- महिलाओं की स्कीट क्वालिफिकेश का दूसरा दिन शुरू हो गया है। भारत की रश्मि राठौड़ 0.910 की औसत के साथ 9वें स्थान पर हैं जबकि गनेमत सेखोन 0.900 की औसत के साथ 11वें स्थान पर खिसक गई हैं।