भारतीय महिला कबड्डी टीम ने मंगलवार को एशियाई खेल 2018 में जीत की हैट्रिक लगाई। भारत ने अपने तीसरे मैच में श्रीलंका को 38-12 के विशाल अंतर से हराया। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में जापान और फिर थाईलैंड को मात दी थी।
भारत के सभी खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका ने दूसरे हाफ में अपने अंकों की संख्या 10 के ऊपर की थी। वहीं भारतीय टीम शुरुआत से ही हावी रही। पहले हाफ में उसने 23-4 की बढ़त बना रखी थी। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने कोई जोखिम उठाने नहीं उठाने का फैसला किया और अपनी आक्रामक खेल शैली को कम किया।
लाइव अपडेट्स
फुलटाइम - भारत 38-12 श्रीलंका
- मधु और प्रियंका ने शानदार तालमेल के साथ श्रीलंकाई रेडर को घेरा और भारत को अंक दिलाया। भारतीय टीम 38-12 से आगे।
- श्रीलंकाई स्ट्राइकर ने भारतीय रेडर को आउट किया। इसके बाद श्रीलंका ने सफल टेकल किया और स्कोर 12-37 किया।
- श्रीलंकाई रेडर ने बोनस अंक हासिल किया, लेकिन कविता के उम्दा डिफेंस के सामने उन्हें हार मानना पड़ी। दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिला।
- भारत ने पहले शानदार खेल दिखाते हुए सुपर रेड लगाई और तीन अंक हासिल किए। स्कोर 36-9 किया।
- श्रीलंका की जोरदार वापसी। भारतीय की दो रेडर्स को आउट करके स्कोर का अंतर 9-33 से कम किया।
- भारतीय टीम श्रीलंका को अपने हिसाब से खिला रही है और विरोधी टीम खेल के स्तर में उसके आस-पास भी नहीं दिख रही है। भारत 33-5 से आगे।
- भारतीय टीम ने श्रीलंका को ऑलआउट किया और अपना दबदबा कायम रखा है। भारतीय टीम इस समय 31-5 से आगे है।
- श्रीलंका की सफल रेड, भारत की एक डिफेंडर ने पकड़ने की कोशिश की पर सफल नहीं हुईं।
- पायल चौधरी ने बेहतरीन रणनीति अपनाई और रेफरी ने उनके पक्ष में एक अंक दिया। भारत की बढ़त 20 अंक की हुई। स्कोर 25-5 से भारत के पक्ष में।
- श्रीलंका की सफल रेड, एक अंक जुटाते हुए स्कोर 5-24 किया।
- दूसरे हाफ में भारतीय कप्तान पायल चौधरी ने बेहतरीन शुरुआत की और श्रीलंका पर सफल रेड करते हुए स्कोर 24-4 कर दिया।
-
पहले हाफ के बाद भारतीय टीम स्कोर में 23-4 से आगे
- साक्षी की बेहतरीन रेड। कप्तान पायल चौधरी ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। भारतीय टीम को इस पर एक अंक मिला। रेडर ने दो भारतीय खिलाड़ियों को आउट करने का दम दिखाने का प्रयास किया था, लेकिन साक्षी ने उन्हें जकड़ लिया और आगे नहीं जाने दिया। भारत स्कोर में 23-4 की बढ़त पर।
- भारतीय टीम एक बार श्रीलंका को ऑलआउट कर चुकी है। पायल चौधरी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम फिलहाल स्कोर में 22-4 की बढ़त पर है।
- भारत ने श्रीलंका पर शुरुआत से ही दबदबा बनाया और अपना पूरा दमखम दिखाया। इस दौरान भारतीय रेडरों ने कई बोनस अंक हासिल किए और श्रीलंका को अंक लेने के लिए तरसाया।
- भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका पर विशाल बढ़त बना ली है। रणदीप, पायल और साक्षी की तिकड़ी ने श्रीलंका को परेशान कर दिया है।