फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: एशियाड चैंपियंस का जोरदार सम्मान, सरकार से सराहना मिलते ही खिले चेहरे

Wed, 05 Sep 2018 11:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 19
asiad
सरकार ने मंगलवार शाम एशियन गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 40 लाख, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट खिलाड़ियों की झोली में क्रमश: 20 और 10 लाख रुपए आए। 
विज्ञापन

2 of 19
हाल ही में संपन्न हुए 18वें एशियाई खेलों में भारतीय दल ने इतिहास रचा। 15 गोल्ड, 24 रजत और 30 कांस्य पदक समेत कुल 69 पदक भारत की झोली में आए। जो एशियाई खेलों के लिहाज से अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 
विज्ञापन

3 of 19
asiad
इस मौके पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा धर्मेंद्र प्रधान, किरण रीजिजू, महेश शर्मा जैसे मंत्री कार्यक्रम में शामिल थे। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि एशियाई खेलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद देश के खिलाड़ियों के लिए 2020 के ओलंपिक खेलों की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

4 of 19

हिमा दास ने एशियन गेम्स में 2 मेडल्स भारत के नाम किए। महिला सिंग्ल्स में जहां हिमा ने सिल्वर मेडल जीता तो 4x400 मीटर रिले स्पर्धा में पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेल्लुआ कोरोथ को साथ दौड़ते हुए टीम ने 3:28.72 का समय लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

विज्ञापन

5 of 19
mens relay

जिंसन जॉन्सन, मोहम्मद अनस के साथ एथलेटिक्स में भारतीय पुरुषों की वह टीम जिसने देश का नाम रौशन किया।

विज्ञापन

6 of 19

एशियन गेम्स में भारत के गोल्ड मेडलिस्ट हेटे मंजीत सिंह और अरपिंदर सिंह।

विज्ञापन

7 of 19

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कार्यक्रम में मौजूद खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़। राठौड़ खुद किसी जमाने में खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 2004 एथेंस ओलंपिक में डबल ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल में निशाना लगाते ही इतिहास रच दिया था।

8 of 19

स्वपना बर्मन, हिमा दास और मनिका बत्रा

9 of 19
सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ राज्यवर्धन सिंह राठौड़।

10 of 19
हिमा दास

11 of 19
मनिका बत्रा महिला सिंग्ल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एशियन खेलों में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं।

12 of 19
dutee chand

एथलेटिक्स की 2 स्पर्धाओं में सिल्वर मेडल दिलाने वाली दुती चंद

13 of 19
Fouaad Mirza
घुड़सवारी में रजत पदक जीतने वाले फवाद मिर्जा ने पिछले 36 वर्षों से व्यक्तिगत पदक का सूखा खत्म कर इतिहास रच दिया।

14 of 19

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विनेश फोगाट को अपने हाथों इनामी राशि का चेक दिया। विनेश ने महिलाओं की कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड जीता था।

15 of 19
women relay

महिलाओं की 4x400 मीटर रिले स्पर्धा में गोल्ड जीतने वालीं पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़, हिमा दास और विसमाया वेल्लुआ कोरोथ को सम्मानित करते हुए राजनाथ सिंह।

16 of 19

एथलेटिक्स के ट्रिपल जंप में 16.77 मीटर की छलांग के साथ भारत को गोल्ड दिलाने वाले अरपिंदर सिंह।

17 of 19

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की स्वप्ना बर्मन ने हेप्टाथलन में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

18 of 19
manika batra and Achanta Sharath Kamal
एमसी मैरीकॉम, कुश्ती फेडरेशन अध्यक्ष ब्रिज भूषण शर्मा ने टेबल टेनिस मिक्स्ड इवेंट में ब्रॉन्ज लाने वाली भारतीय जोड़ी मनिका बत्रा और अचंत शरत कमल को सम्मानित किया।
 
विज्ञापन

19 of 19
पुरुषों के 65 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में देश को गोल्ड दिलाने वाले बजरंग पूनिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें