ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) 21 से 31 मई तक यहां होने वाली एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दस सदस्यीय भारतीय महिला टीम की चुनौती की अगुवाई करेंगी।
विज्ञापन
बता दें कि मैरीकॉम छह बार की एशियाई पदकधारी हैं, जिसमें पांच स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्होंने 2019 में पिछले चरण इस प्रतियोगिता में नहीं खेलने का फैसला किया था। उन्होंने एक साल पहले ओलंपिक का टिकट कटाने के बाद अपने पहले प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में हाल में स्पेन में कांस्य पदक जीता था। इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम में दो बार की विश्व कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) भी शामिल हैं।