फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार एक साथ होगी महिला-पुरूष एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप

Wed, 13 Feb 2019 06:39 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
boxing shimla
विज्ञापन

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पहली बार महिला और पुरूष वर्ग की प्रतियोगिताएं एक साथ 19 से 27 अप्रैल के बीच बैंकाक में आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने वाली टीमों के पास 19 मार्च तक टूर्नामेंट के लिये पंजीकरण कराने का मौका होगा।

विज्ञापन


पुरूष वर्ग की चैंपियनशिप 1963 में शुरू हुई थी और अब 30वीं बार इसका आयोजन होगा। महिला चैंपियनशिप सात बार आयोजित की जा चुकी है। इसकी आखिरी प्रतियोगिता वियतनाम में 2017 में हुई थी।

एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ ने बयान में कहा, 'इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार दोनों वर्गों (महिला और पुरूष) की प्रतियोगिताएं 16 से 27 अप्रैल के बीच थाईलैंड की राजधानी में आयोजित की जाएंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियनशिप महिला और पुरूष दोनों में दस भार वर्गों में होगी। एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के भार वर्ग इस प्रकार हैं:
महिला वर्ग : 48 किग्रा, 51 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा, 64 किग्रा, 69 किग्रा, 75 किग्रा, 81 किग्रा, +50 किग्रा।
पुरुष वर्ग : 49 किग्रा, 52 किग्रा, 60 किग्रा, 64 किग्रा, 69 किग्रा, 75 किग्रा, 81 किग्रा, 91 किग्रा, +91 किग्रा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें