फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा- लॉकडाउन हटने के बाद शीर्ष खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू हो जाएगा

Mon, 11 May 2020 05:56 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने खिलाड़ियों और हितधारकों से संयम बरतने की अपील करते हुए सोमवार को कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन हटने के बाद शीर्ष खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू कर दिया जाएगा। रिजिजू ने तीन मई की स्थिति को दोहराते हुए कहा कि खिलाड़ियों का स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन


देश में लगातार बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन बीच में दो बार बढ़ाया गया था। अभी 17 मई तक बंद रखा गया है। खेल मंत्री ने ट्वीट किया कि एक बार लॉकडाउन हटने के बाद हम अपने शीर्ष खिलाड़ियों का अभ्यास फिर से शुरू करेंगे, जिसे भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अन्य अभ्यास केंद्रों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। मैं खिलाड़ियों और अन्य हितधारकों से जल्दबाजी नहीं करने की अपील करता हूं, क्योंकि स्वास्थ्य और सुरक्षा अभी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वायरस के प्रसार को रोकने के लिए साइ केंद्रों में राष्ट्रीय शिविर मार्च से ही बंद हैं। इस बीमारी के कारण भारत में अभी तक 65,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रिजिजू ने तीन मई को कहा था कि मई के आखिर तक सभी खिलाड़ियों के लिए शिविर शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले उन खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू किया जाएगा, जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई कर दिया है या जो ऐसी स्थिति में हैं। उन्होंने तब कहा था, 'मैंने तीन मई (लॉकडाउन समाप्त होने की पूर्व तिथि) से साइ केंद्रों पर खिलाड़ियों के लिए अभ्यास शुरू करने के बारे में सोचा था। अब हमें इस महीने के आखिर तक इसे चरणबद्ध तरीके से करना होगा।'

रिजिजू ने कहा था कि खेल प्रतियोगिताओं को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत छूट नहीं मिलती है। हम आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत नहीं आते हैं। ट्रैक एवं फील्ड के एथलीटों ने मंत्रालय से अपने अपने साई केंद्रों में अभ्यास करने की अनुमति देने का आग्रह किया था लेकिन उन्हें अभी ऐसी मंजूरी नहीं मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें