इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के 21वें दिन भारत के अरपिन्दर सिंह ने मेंस ट्रिपल जंप ईवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। इसी ईवेंट में भारत के ही राकेश बाबू छठे स्थान पर रहे।
अरपिंदर सिंह ने 16.77 मीटर का जंप लगाकर भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला। दूसरे अटेंप में अरपिंदर ने 16.58 मीटर कवर किया था। 6 में से 3 उनका लीगल जंप रहा। बता दें कि 48 साल के बाद भारत को इस ईवेंट में गोल्ड मेडल की प्राप्ति हुई है।
अरपिंदर के इस गोल्ड मेडल के साथ ही भारत 10 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 8वें पायदान पर बरकरार है। बता दें गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में अरपिंदर चौथे स्थान पर रहे थे और उनके हाथ कोई मेडल नहीं लगा था।