फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरपिंदर ने आईएएएफ कांटिनेंटल कप में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Sun, 09 Sep 2018 10:37 PM IST
भाषा, ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य)
विज्ञापन
अरपिंदर सिंह
विज्ञापन

जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अरपिंदर सिंह ने रविवार को आईएएएफ कांटिनेंटल कप में कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। अरपिंदर ने अपने पहले प्रयास में 16.59 मीटर कूद लगायी। 

विज्ञापन


इसके बाद अगले दो प्रयासों में वह 16.33 मीटर ही कूद लगा पाए और इस तरह से दो एथलीटों के बीच फाइनल कूद में जगह बनाने में नाकाम रहे। यह भारतीय हालांकि कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहा। 

25 वर्षीय अरपिंदर साल में एक बार होने वाली इस प्रतियोगिता में एशिया पैसेफिक टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने जकार्ता में 16.77 मीटर कूद लगायी थी जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17.17 मीटर है जो उन्होंने 2014 में किया था। कोई भी भारतीय अब तक कांटिनेंटल कप में पदक जीत पाया था जिसे 2010 से पहले आईएएएफ विश्व कप के नाम से जाना जाता था। 
विज्ञापन


अमेरिका के मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन क्रिस्टियन टेलर ने 17.59 मीटर कूद लगाकर आसानी से स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बुर्किन फासो के ह्यूज फैब्राइस जांगो को हराया जिन्होंने 17.02 मीटर कूद लगायी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें