फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: पुरुष भेष धरकर सीखी थी साइक्लिंग, अब जीता रजत

Wed, 23 Sep 2026 07:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

अफगानिस्तान की फरीबा हाशिमी ने एशियन गेम्स में महिलाओं की रोड रेस में रजत पदक जीता। कभी तालिबान के शासन से बचने के लिए पुरुष का भेष धरकर साइक्लिंग सीखने वाली फरीबा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने मामूली अंतर से स्वर्ण गंवाया।
विज्ञापन
फरीबा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की साइकिलिस्ट फरीबा हाशिमी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में महिलाओं की रोड रेस में रजत पदक जीता। यह वहीं 23 वर्षीय फरीबा हैं, जिन्होंने तालिबान शासन से बचने के लिए पुरुष का भेष धरकर साइक्लिंग जारी रखी थी।
विज्ञापन


फरीबा फर्याब प्रांत से हैं और तालिबान के लौटने के बाद देश छोड़कर इटली चली गईं। वहां पूर्व विश्व चैंपियन एलेसांद्रा कैपेलोट्टो की मदद से ट्रेनिंग जारी रखी। वह फाइनल में  2 घंटे 50 मिनट में रेस पूरी कर मामूली अंतर से स्वर्ण से चूक गईं।  

उन्होंने कहा, मैं ऐसे देश में पैदा हुई जहां सपने देखने वाली महिलाओं पर हमले होते हैं। मैंने लड़ाई लड़ी। उम्मीद है अगली पीढ़ी बिना डर के देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इस इवेंट में चीन की ली गुओ ने भी 2 घंटे 50 मिनट का समय निकाला और सेंकडों के अंतर से स्वर्ण जीता। हांगकांग की यी विंग लियूंग को कांस्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें