फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जेंटीना की 1986 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान माराडोना की सर्जरी रही सफल 

Thu, 05 Nov 2020 07:01 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
विज्ञापन
डिएगो माराडोना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अर्जेंटीना की 1986 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना के मस्तिष्क में रक्तस्राव के लिए सर्जरी की गई सर्जरी सफल रही है। यह सर्जरी मंगलवार को की गई थी। माराडोना को सबड्यूरल हेमेटोमा था, जिसका मतलब एक झ्ल्लिी और मस्तिष्क के बीच रक्त जमा होना है।

विज्ञापन


इसे आमतौर पर ब्लड क्लॉटिंग कहा जाता है। माराडोना के निजी चिकित्सक लियोपोल्डो लुके ने कहा कि डिएगो का ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। वो ऑपरेशन के बाद होश में हैं और पूरी तरह ठीक हैं। 60 वर्षीय माराडोना को सोमवार को देश के दक्षिण में स्थित ला प्लाटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिल की बीमारी के कारण उन्हें 2004 में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा 2019 में भी उनके घुटने का ऑपरेशन किया गया था। पिछले साल जिम्नेसिया एस्ग्रिमा के कोच बनने वाले माराडोना पिछले शुक्रवार को लोगों के बीच दिखे थे, जहां उन्होंने अपना 60वां जन्मदिन मनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें