फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक में पुरुष हॉकी में मिल गया एक नया चैंपियन

Fri, 19 Aug 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
ओलंपिक खेलों के 31वें संस्करण में पुरुष हॉकी को एक नया चैंपियन मिल गया है। अर्जेंटीना ने पहली बार ओलंपिक हॉकी में स्वर्ण जीता है।
विज्ञापन


अर्जेंटीना की पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 4-2 से हराकर पहली बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

पहले हाफ में दस मिनट के अंदर दनादन गोल दागकर अर्जेंटीना ने बेल्जियम पर दबाव बनाया जो मैच के अंत तक कायम रहा। अर्जेंटीना ने इसके साथ ही ओलंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं जो आखिरी बार उसने 1948 में जीते थे।

पहली बार फाइनल में खेलने वाली बेल्जियम की टीम के लिए तीसरे ही मिनट में टेंगाय कोसिंस ने गोल दागा। पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना के लिए प्रेडो इबारा, इग्निासयो ओर्तिज और गोंजालो पेलाट ने गोल दागे।
विज्ञापन


बेल्जियम के लिए दूसरा गोल गैतियेर बोकार्ड ने किया लेकिन आगस्टिन माजिली ने चौथा गोल करके अर्जेंटीना की जीत तय कर  दी। पहली बार दोनों टीमें ओलंपिक खिताब के लिए आमने-सामने थीं।
विज्ञापन


 
अर्जेंटीना ने गत चैंपियन जर्मनी को जबकि बेल्जियम ने नीदरलैंड को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। बेल्जियम ने 1996 और 2000 की विजेता नीदरलैंड को 3-1 से जबकि अर्जेंटीना पिछले दो बार की चैंपियन जर्मनी को 5-2 से हराकर खिताबी मुकाबले में पहुंचा था।

8 बार का ओलंपिक चैंपियन भारत इस बार क्वार्टर फाइनल में हार गया था। हालांकि 36 साल के बाद भारतीय टीम पहली बार नॉकआउट दौर में पहुंची थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें