फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका ने रचा इतिहास, लगाई स्वर्ण पदक की हैट्रिक

Sun, 27 Jun 2021 06:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

दीपिका ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की।
विज्ञापन
दीपिका कुमारी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की। दीपिका ने 28 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। दीपिका ने इससे पहले अपने पति अतनु दास के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर को 5-3 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इससे पहले दीपिका, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मेक्सिको पर 5-1 की आसान जीत से स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक रहे। शनिवार को अभिषेक वर्मा ने कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें