दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को विश्व कप के तीसरे चरण में एकतरफा फाइनल में चीनी ताइपे की तिकड़ी से हारकर रजत पदक हासिल किया।
दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को विश्व कप के तीसरे चरण में एकतरफा फाइनल में चीनी ताइपे की तिकड़ी से हारकर रजत पदक हासिल किया। भारत ने इस तरह प्रतियोगिता में अपना अभियान एक स्वर्ण और दो रजत पदक से समाप्त किया। इनमें से दो पदक कम्पाउंड वर्ग में मिले थे।
विज्ञापन
महिला रिकर्व टीम को 13वीं वरीयता दी गई थी क्योंकि तीनों तीरंदाज व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन दौर में शीर्ष 30 से बाहर रही थीं। भारतीय टीम फाइनल में प्रभावित नहीं कर सकी और चीनी ताइपे से सीधे सेट में 1-5 (53-56 56-56 53-56) से हार गई।
दुनिया की तीसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका की यह यादगार वापसी रही जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक की निराशा के बाद टीम से बाहर किए जाने के बाद रजत पदक जीता। हालांकि, टूर्नामेंट कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा की स्वप्निल वापसी के बारे में रहा, जिन्होंने अभिषेक वर्मा के साथ मिलकर भारत को एक स्वर्ण (मिश्रित टीम स्पर्धा) दिलाया और शनिवार को एक व्यक्तिगत रजत पदक जीता।