फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery World Cup: तीरंदाजी विश्व कप में अभिषेक-ज्योति ने किया कमाल, देश के लिए दूसरा पदक किया पक्का

Fri, 24 Jun 2022 11:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने विश्व कप चरण तीन के फाइनल में पहुंचने के साथ ही शुक्रवार को यहां देश के लिए दूसरा पदक पक्का कर लिया।
विज्ञापन
तीरंदाजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने विश्व कप चरण तीन के फाइनल में पहुंचने के साथ ही शुक्रवार को यहां देश के लिए दूसरा पदक पक्का कर लिया। दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी ने बृहस्पतिवार को रिकर्व महिला टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर पहला पदक पक्का किया था। वर्मा और ज्योति की कंपाउंड मिश्रित जोड़ी ने एस्टोनिया की रॉबिन जाटमा और लिसेल जाटमा को सेमीफाइनल के एकतरफा मुकाबले में 156-151 से हराया। 
विज्ञापन


अंतिम-16 में बाई हासिल करने के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने अपने अभियान की शुरुआत प्यूर्तो रिको को आठ अंकों के शानदार अंतर (158-150) से पछाड़कर किया। भारतीय जोड़ी को अंतिम-आठ में अल सल्वाडोर के रॉबर्टो हर्नांडेज और सोफिया पेज से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। अंतिम स्कोर 155-155 (19-19) के बाद शूट-ऑफ में जीत दर्ज की। 

तरुणदीप राय और अंकिता भगत की भारतीय रिकर्व मिश्रित जोड़ी को हालांकि, निचली रैंकिंग की टीम कजाखस्तान से पहले दौर के मुकाबले में शूटऑफ में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें