फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शामिल हो सकती है तीरंदाजी

Thu, 20 Dec 2018 09:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिकात्मक चित्र
विज्ञापन

ब्रिटिश तीरंदाजी संघ (तीरंदाजी ग्रेट ब्रिटेन) ने गुरुवार को कहा कि उसने 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में तीरंदाजी को अतिरिक्त वैकल्पिक खेल के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है, जिससे हर चार साल में होने वाले इन खेलों में 12 वर्ष बाद इस खेल को शामिल किए जाने की संभावना बन गई है। 

विज्ञापन


तीरंदाजी को आखिरी बार 2010 में नई दिल्ली में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया था। तब भारत की दीपिका कुमारी ने दो स्वर्ण पदक जीते थे। तीरंदाजी ग्रेट ब्रिटेन के साथ विश्व तीरंदाजी और तीरंदाजी इंग्लैंड के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। 

दीपिका ने तीरंदाजी ग्रेट ब्रिटेन के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा, 'यह इस खेल के लिये उत्साहजनक खबर है। इससे तीरंदाजों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरणा मिलेगी। इससे हमें देश के लिये पदक जीतने के अधिक मौके मिलेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें