फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery: भारतीय कंपाउंड मिक्स्ड टीम को मिली बड़ी सफलता, विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई

Fri, 24 May 2024 05:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दीपिका कुमारी ने भी बेहतरीन वापसी करते हुए व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली। कंपाउंड महिला टीम बुधवार को ही फाइनल में पहुंच गई थी।
विज्ञापन
ज्योति सुरेखा वेन्नम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योति सुरेखा वेन्नम और प्रियांश की भारतीय कंपाउंड मिक्स्ड टीम जोड़ी ने तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इनके अलावा दीपिका कुमारी ने भी बेहतरीन वापसी करते हुए व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली। कंपाउंड महिला टीम बुधवार को ही फाइनल में पहुंच गई थी। ज्योति, परनीत कौर और अदिति स्वामी ने भारत का पहला पदक पक्का कर दिया था।
विज्ञापन

ज्योति-प्रियांश की जोड़ी ने वियतनाम को हराया
ज्योति और प्रियांश ने वियतनाम को 159-152 से हराया था। वहीं क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त मेक्सिको को 156-155 से मात दी। दिसंबर 2022 में मां बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी कर रही दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने लगातार चार जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह बनाई। वह रिकर्व वर्ग में अकेली भारतीय बची हैं। उनका सामना दुनिया की नंबर दो तीरंदाज दक्षिण कोरिया की लिम सिहयिओन से होगा जिसने शंघाई में पहले चरण में स्वर्ण पदक जीता था। दीपिका ने पहले दौर में स्लोवेनिया की टिंकारा कार्डिनार को शूटआफ में हराया था। इसके बाद वियतनाम की लोक थि दाओ को 6-2 से, फ्रांस की लिसा बारबेलिन को 6-0 से, तुर्किये की एलिफ बेरा गोकिर को 6-4 से हराया। 

भजन और अंकिता को मिली हार
रिकर्व वर्ग के अन्य व्यक्तिगत मुकाबलों में भजन कौर पहले दौर में हार गईं, जबकि अंकिता भकत को दूसरे दौर में पराजय झेलनी पड़ी। पुरुष वर्ग में तरुणदीप राय और मृणाल चौहान पहले दौर में हार गए, जबकि धीरज बोम्मादेवरा और प्रवीण जाधव को दूसरे दौर में पराजय मिली। दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय की रिकर्व मिक्स्ड टीम को खाली हाथ लौटना पड़ेगा जो क्वार्टर फाइनल में स्पेन से 2-6 से हार गए। रिकर्व तीरंदाज टीम वर्ग में पदक की दौड़ से पहले ही बाहर हैं।
विज्ञापन

प्रथमेश सेमीफाइनल में पहुंचे
युवा कंपाउंड तीरंदाज प्रथमेश फुगे व्यक्तिगत वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज भारतीय कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने 16 तीरों में दो अंक ही गंवाते हुए मेजबान देश के हान सियुंगियोन और यांग जाएवोन को 158-157 से हराया। अब उनका सामना अमेरिका की ओलिविया डीन और सायेर सुलिवान से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें