फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के निलंबन के बाद तीरंदाजी संघ को मिली मान्यता, अर्जुन मुंडा होंगे अध्यक्ष

Wed, 25 Nov 2020 08:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian Archery Association
विज्ञापन

भारतीय तीरंदाजी संघ को बुधवार को आठ साल बाद सरकार से फिर मान्यता मिल गई। राष्ट्रीय खेल विकास संहिता के अनुरूप चुनाव नहीं कराने के कारण उसकी मान्यता रद्द की गई थी। एएआई के चुनाव इस साल जनवरी में हुए जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पैनल ने बहुमत हासिल किया।

विज्ञापन


खेल मंत्रालय के उप सचिव एसपीएस तोमर ने एएआई अध्यक्ष और महासचिव को लिखे पत्र में कहा, 'यह स्पष्ट है कि सरकारी दिशा निर्देशों के पालन को लेकन मंत्रालय की चिंताओं का एएआई ने निवारण कर दिया है । इसके साथ ही एएआई की मान्यता बहाल करने का फैसला लिया गया है जो एक साल तक वैध रहेगी ।’’

मुंडा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे भारत की ओलंपिक तैयारी मजबूत होगी। उन्होंने कहा, 'भारतीय तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष होने के नाते मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि तीरंदाजी संघ को खेल मंत्रालय से मान्यता मिल गई है।'उन्होंने कहा, टोक्यो ओलंपिक निकट है और खेल मंत्रालय का यह कदम सराहनीय है। इससे समूचे तीरंदाजी समुदाय का मनोबल बढेगा।'
विज्ञापन


महासंघ के महासचिव प्रमोद चंदूरकर ने कहा कि इससे तोक्यो ओलंपिक से पहले एएआई का मनोबल बढेगा। उन्होंने कहा, 'अब हम स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं और अपने फैसले खुद ले सकते हैं। सरकार से वित्तीय मदद मिलेगी और प्रायोजक जुटाना आसान होगा। इससे तीरंदाजों का मनोबल भी बढेगा और वे ओलंपिक की तैयारियों पर फोकस कर सकेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें