फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील: तीरंदाजी संघ ने कहा- तीरंदाजों को विश्व कप में खेलने का मिले मौका

Wed, 26 May 2021 08:10 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने इन दोनों से ही गुहार लगाई है कि भारतीय तीरंदाजों को 21 से 27 जून को पेरिस में होने वाले ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व कप में खेलने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला तीरंदाजों का बतौर टीम ओलंपिक में खेलने का सपना अब तीरंदाजी की सर्वोच्च संस्था वर्ल्ड आर्चरी और पेरिस विश्व कप आयोजन समिति पर निर्भर है।

विज्ञापन


वल्र्ड आर्चरी के हस्तक्षेप के बाद आयोजन समिति ने भी भारतीय तीरंदाजों की भागीदारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यही नहीं फ्रांस की ओर से भारत में फैले कोरोना के चलते छोटी अवधि का वीजा देने से इंकार किए जाने के बाद विदेश मंत्रालय भी बीच में कूद पड़ा है। उसने भी भारतीय तीरंदाजों का वीजा देने की गुहार लगाई है।

आयोजन समिति चाहती है भारतीय टीम की भागीदारी
टोक्यो ओलंपिक के लिए पुरुष टीम और दीपिका कुमारी कोटा हासिल कर चुके हैं, लेकिन महिला टीम को ओलंपिक में खेलने केलिए पेरिस विश्व कप में कोटा हासिल करना होगा। फ्रांस के इंकार के बाद उसकी भागीदारी पर ही तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


एएआई के एक पदाधिकारी के अनुसार टीम को विश्व कप में खिलाने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं। वल्र्ड आर्चरी और आयोजन समिति से बात जारी है। पहले यह प्रस्ताव रखा गया कि भारतीय तीरंदाजों को 10 दिनों का एकांतवास किसी अन्य देश में करा दिया जाता है, लेकिन इस पर अंतिम राय नहीं बन पाई।

अब आयोजन समिति ने फ्रांस में ही पेरिस के बाहर भारतीय टीम के 10 दिन के एकांतवास की योजना बनाई है। आयोजन समिति भी अपने देश को लिखने जा रही है कि ओलंपिक क्वालिफाइंग को देखते हुए भारतीय टीम को वीजा दिया जाए। 
विज्ञापन


तो अकेले दीपिका ही खेलेंगी टोक्यो में
तीरंदाजों को पेरिस विश्व कप में नहीं खेलने दिया जाता है तो टोक्यो में पुरुष टीम के साथ दीपिका कुमारी को ही खेलना पड़ेगा। पेरिस के लिए महिला टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त, कोमालिका बारी और मधु वेदवान का चयन किया गया है। ओलंपिक में टीम में तीन सदस्यीय टीम खेलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें