फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की तीरंदाज कृतिकाबा ने जीते दो स्वर्ण 

Mon, 11 Feb 2019 09:41 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तीरंदाजी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गुजरात की 16 वर्षीय कृतिकाबा जाला ने एनटीपीसी जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप के भारतीय राउंड में दो स्वर्ण पदक जीते। कृतिकाबा ने महिलाओं के व्यक्तिगत फाइनल में दीप्ति कुमारी महतो को एकतरफा फाइनल में 6-2 से हराया।

विज्ञापन


कृतिकाबा ने टीम स्पर्धा में प्रीति यादव, आकांक्षा वाघेला और उर्वीशाबा जाला के साथ मिलकर सोने का तमगा हासिल किया। उनकी टीम ने फाइनल में झारखंड को हराया। मिश्रित टीम स्पर्धा में महाराष्ट्र ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश ने रजत और झारखंड ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण महाराष्ट्र के विकास मोरे ने जीता। झारखंड ने टीम स्पर्धा में असम को हराकर सोने का तमगा हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें