फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meyton Cup: दिव्यांश-अपूर्वी ने स्वर्ण और दीपक-अंजुम ने जीते कांस्य पदक

Wed, 22 Jan 2020 07:50 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
apurvi chandela
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाज दिव्यांश सिंह पवार और अपूर्वी चंदेला ने आस्ट्रिया में आयोजित मेयटन कप में स्वर्ण पदक जीते। दिव्यांश पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 249.7 अंकों के साथ जबकि अपूर्वी ने इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में 251.4 अंकों के साथ चैंपियन बने।

विज्ञापन


इस स्पर्धा के पुरुष वर्ग में दीपक कुमार (228 अंक) और महिला वर्ग में अंजुम मौदगिल (229) ने कांस्य पदक जीते। मेयटन कप निजी टूर्नामेंट है जहां निशानेबाज अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने के लिए अपने खर्च पर जाते है। ये चारों निशानेबाज 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए विभिन्न टूर्नामेंटों से भारत के लिए कोटा हासिल कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें