फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF विश्व कप में भारत को झटका, अपूर्वी-अंजुम फाइनल में पदक जीतने में नाकाम

Tue, 23 Apr 2019 08:32 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
apurvi and anjum
विज्ञापन

नदार फॉर्म में चल रही भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और अंजुम मौदगिल मंगलवार को यहां अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप के एक और फाइनल में पहुंच कर पदक जीतने से चूक गईं। फाइनल में अपूर्वी 0.1 अंक से कांस्य पदक चूक गई और चौथे स्थान पर रहीं। राइफल/पिस्टल विश्व कप प्रतियोगिता के पहले दिन महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार स्कोर के साथ दोनों निशानेबाजों ने फाइनल में जगह पक्की की।

विज्ञापन


पिछले साल हुये विश्व चैंपियनशिप को सहित दो साल में यह पांचवीं बार है जब इन निशानेबाजों ने फाइनल में जगह बनाई। विश्व रिकार्डधारी अपूर्वी क्वालीफिकेशन में 60 निशाने के बाद 630.9 के स्कोर के साथ शीर्ष पर थी जबकि अंजुम 629.4 अंक के साथ चौथे स्थान पर थी। इस प्रतियोगिता में 107 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। रूस की यूलिया कारिमोवा ने फाइनल्स में 251.1 के स्कोर के साथ स्वर्ण, कोरिया की इयुंजी क्वोन 250.2 अंक के साथ रजत जबकि कोरिया की ही केयूम जिह्योन ने कांस्य पदक हासिल किया।

अपूर्वी 24 शाट के फाइनल में अपूर्वा 20वें शाट तक मुकाबले में थी और वह कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी से 0.1 अंक से पिछड़ गयी और चौथे स्थान पर रही। दिन के अन्य मुकाबले में पुरूषों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा के एलिमिनेशन दौर में चैन सिंह 1169 और पारूल कुमार 1168 के स्कोर के साथ 16वें और 18वें स्थान पर रहते हुए अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया। एलिमिनेशन के दूसरे मुकाबले में संजीव राजपूत 1171 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


भारत की ओर से गैर प्रतिस्पर्धी एमक्यूएस वर्ग में मेहुली घोष ने 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में 632.2 के स्कोर के साथ शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कल दो स्पर्धाओं का फाइनल है जिसमें महिलाओं की 10 मीटर एअर पिस्टल और पुरूषों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन का फाइनल है। भारतीय निशानेबाजों की नजरें दोनों प्रतियोगिताओं से तोक्यो ओलंपिक के कोटे पर होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें