फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रा मैराथन में बिजनौर की अपूर्वा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Tue, 18 Dec 2018 05:06 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अपूर्वा
विज्ञापन

अल्ट्रा मैराथन धाविका अपूर्वा चौधरी ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तहत आयोजित एनईबी 24 घंटे की स्टेडियम दौड़ में 176.8 किमी की दूरी पूरी करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली 28 वर्षीय अपूर्वा ने मीनल कोटक के नाम पर दर्ज 175.4 किमी का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। केवल तीसरी अल्ट्रा मैराथन में भाग ले रही अपूर्वा चौथी भारतीय महिला हैं, जिन्होंने 24 घंटे में 100 मील (160 किमी) से अधिक दूरी पूरी की। उनसे पहले मीनल, हेमा सैनी (172.3 किमी) और अपर्णा चौधरी (169.2 किमी) यह उपलब्धि हासिल कर चुकी है। 

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस 24 घंटे की दौड़ में बंगलूरू के प्रणय मोहंती ने 206.8 किमी की दूरी पूरी की। वह 200 किमी की दूरी पार करने वाले तीसरे भारतीय हैं। भारत में स्टेडियम दौड़ में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले धावक हैं। 
विज्ञापन


इस महीने के शुरू में उल्हास नारायण ने ताइपे में अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा दौड़ संघ की 24 घंटे की एशिया ओसेनिया चैंपियनशिप में 250.3 किमी की दूरी पूरी करके भारत को इस तरह की दौड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला कांस्य पदक दिलाया था। इसी प्रतियोगिता में सुनील शर्मा ने 202.6 किमी की दूरी पूरी की थी जिससे भारत टीम स्पर्धा का भी कांस्य पदक जीतने में सफल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें