फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजुम ने लगाया सिल्वर पर निशाना, भारत ने 2020 ओलंपिक के लिए दो स्थान हासिल किए

Mon, 03 Sep 2018 01:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंजुम मुदगिल
विज्ञापन

भारत की अंजुम मुदगिल ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के चांगवोन में चल रही आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, अपूर्वी चंदेला वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में मेडल जीतने से चूक गईं, लेकिन उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत का स्थान पक्का कर दिया है।

विज्ञापन


मुदगिल पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में मेडल जीता। भारतीय टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और वह कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रही तथा सिल्वर मेडल जीता।

24 वर्षीया मुदगिल ने कुल 248.4 अंक हासिल किए और वह दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं अपूर्वी चंदेला 207 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। कोरिया की हाना आईएम ने गोल्ड जबकि उन्हीया जुंग ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। हाना ने 251.1 जबकि जुंग ने 228 का स्कोर किया।
विज्ञापन


इससे पहले क्वालिफिकेशन के समय मुदगिल और चंदेला क्रमश: चौथे व छठें स्थान पर रहीं। मेहुली घोष फाइनल में स्थान नहीं बना सकी थीं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक देश के पास दो कोटा हासिल थे। मुदगिल और चंदेला ने भरोसा दिलाया कि भारत ने जोरदार शुरुआत की है। 

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दीपक कुमार फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय रहे। हालांकि, फाइनल में 164.1 अंक के साथ वह छठें स्थान पर रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें