फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजुम के तरकश से निकला 'सोने का तीर', नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड 

Sun, 18 Nov 2018 08:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Anjum Moudgil
विज्ञापन

महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारत की नंबर एक शूटर अंजुम मोदगिल ने रविवार को 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। पंजाब की अंजुम ने फाइनल में 458.6 का स्कोर बनाया और वह महाराष्ट्र की तेजस्विनी सावंत (457.7) से आगे रही। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश की सुनिधि चौहान ने 443.0 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। मोदगिल ने क्वालीफिकेशन में 1168 अंक बनाये और वह शीर्ष पर रही जबकि तेजस्विनी ने 1163 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। पिछली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पांच गोल्ड मेडल जीतने वाली मोदगिल ने हाल में टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए कोटा स्थान हासिल किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें