मैराथन विशेषज्ञ केरल के गोपी थोनाकल ने 30 मिनट 52.75 सेकेंड के समय के साथ उत्तर प्रदेश के अर्जुन कुमार और गोवा के विक्रम बंगरिया को पछाड़कर 10000 मीटर की दौड़ जीती। एल सूरिया और 5000 मीटर की विजेता पारूल चौधरी की गैरमौजूदगी में उत्तर प्रदेश की फूलन पाल ने महिला 10000 मीटर दौड़ जीती।
ऊंची कूद में महाराष्ट्र के सर्वेश कुशारे ने 2.23 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने केरल के जियो जोस (2.21 मीटर) और कर्नाटक के बी चेतन (2.19 मीटर) को पछाड़ा। विश्व विश्वविद्यालय खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दुती चंद ने 100 मीटर सेमीफाइनल में 11.34 सेकेंड का समय लिया।
उन्हें अगर विश्व चैंपियनशिप का 11.24 सेकेंड का क्वालीफाइंग स्तर हासिल करना है तो शुक्रवार को फाइनल में इससे बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पुरुष 100 मीटर सेमीफाइनल में हरियाणा के 19 साल के नुजरत ने 10.51 सेकेंड का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला।