फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athletics: एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अनिमेष ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, 200 मीटर स्पर्धा में जीता कांस्य

Sat, 31 May 2025 02:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुमी (दक्षिण कोरिया)

सार

जापान के तोवा उजावा ने 20.12 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक, जबकि सऊदी अरब के अब्दुलअजीज अताफी (20.31 सेकंड) ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
अनिमेष कुजूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अनिमेष कुजूर ने शनिवार को यहां 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में =पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में कांस्य पदक जीता। वहीं, विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20.32 सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए कांस्य पदक जीता। इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 20.40 सेकंड का अपना पिछला रिकॉर्ड बेहतर किया, जो उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। जापान के तोवा उजावा ने 20.12 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक, जबकि सऊदी अरब के अब्दुलअजीज अताफी (20.31 सेकंड) ने रजत पदक जीता।

महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में एशियाई खेलों की पदक विजेता विथ्या ने भारत को दिन का दूसरा कांस्य पदक दिलाया। तमिलनाडु की 26 वर्षीय एथलीट ने 56.46 सेकंड का समय लेकर पोडियम स्थान हासिल किया। चीन की मो जियादी ने 55.31 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता, जबकि बहरीन की ओलुवाकेमी अडेकोया 55.32 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस दौड़ में भाग लेने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी अनु राघवन 57.46 सेकंड का समय लेकर सातवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


महिलाओं की 200 मीटर की दौड़ में ज्योति याराजी 23.47 सेकंड के समय के साथ पांचवें जबकि नित्या गंधे 23.90 सेकंड के समय के साथ सातवें स्थान पर रहीं। याराजी ने इस सप्ताह की शुरुआत में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें