फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व सैन्य खेलः आनंदन गुणसेकरन ने 2008 में आतंकी हमले में गंवाया था पैर, अब चीन में जीता दो गोल्ड

Wed, 23 Oct 2019 07:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आनंदान गुणसेकरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पैरा-एथलीट आनंदन गुणसेकरन ने मंगलवार को सातवें सीआईएसएम विश्व सैन्य खेलों में पुरुषों के दिव्यांग आईटी एक वर्ग के 100 मीटर और 400 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला। उन्होंने 100 मीटर की स्पर्धा में 12 सेकंड का समय लेकर भारत को मौजूदा खेलों को पहला पदक दिलाया। पेरू के कासा जोस रजत और कोलंबिया के फजार्दो पार्दो ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


इसके बाद भारतीय सेना में नायब सूबेदार 32 वर्षीय गुणसेकरन ने 400 मीटर आईटी एक स्पर्धा में 53.35 सेकंड के समय के साथ अपना और देश का दूसरा पीला तमगा जीता। गुणसेकरन ने 2018 राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर और 400 मीटर में स्वर्ण और 2017 में दुबई में हुए पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में 400 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

बता दें कि आनंदन साल 2005 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे उसके बाद 2008 में एलओसी पर माइंस ब्लास्ट में उनका एक पैर खराब हो गया था। इसके बाद उन्होंने आर्टिफिशियल पैर के साथ देश के लिए पैरा खेलों में भाग लेना शुरू किया।
विज्ञापन


शॉटपुट में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक ताजिंदर सिंह तूर 20.36 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ छठे स्थान पर रहे। वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइंग मानक 21.10 मीटर हासिल नहीं कर सके। ब्राजील के रोमानी (22.36 मी) ने स्वर्ण पदक जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें