भारत की अनाहत सिंह ब्रिटिश जूनियर स्क्वॉश टूर्नामेंट में लड़कियों के अंडर-13 वर्ग के फाइनल में मिस्र की शीर्ष वरीयता प्राप्त अमीना ओर्फी से हार गईं। अनाहत को अमीना के हाथों एकतरफा फाइनल में 0-11,1-11,4-11 से शिकस्त मिली। अनाहत सेमीफाइनल में मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त जान्ना गलाल को हराकर फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले लड़कों के अंडर-19 सेमीफाइनल में वीर चोटरानी को शीर्ष वरीयता प्राप्त मुस्तफा अल सिर्ती से 11-7, 2-11,6-11,8-11 से हार मिली।