फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव निकले अमिताभ बच्चन की सलामती के लिए खेल जगत के दिग्गज भी कर रहे दुआएं

Sun, 12 Jul 2020 12:08 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार देर शाम उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हुए परीक्षण में वह कोविड 19 वायरस से संक्रमित पाए गए। अमिताभ बच्चन ने खुद एक ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि की है। अमिताभ बच्चन का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से गड़बड़ चल रहा है और चिकित्सकों ने उनके मुंबई से बाहर यात्रा करने पर भी रोक लगाई हुई है। अमिताभ बच्चन के संक्रमित पाए जाने के बाद खेल जगत के लोग ट्वीट कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन के बेटे और बॉलीवुड अभिनेताुप अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। अभिषेक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
 

टीम इंडिया के सदस्य रहे मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर अमिताभ बच्चन को जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कैफ ने लिखा, आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना, बच्चन साब। जल्द ठीक हो जाइए। इंशा अल्लाह।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज रहे शोएब अख्तर ने ट्वीट कर कहा- जल्दी ठीक हो जाइए अमित जी। सीमा के पार से आपके फैंस द्वारा शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।
विज्ञापन

 

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी ट्वीट कर हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है।
 


भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी वाशिंग्टन सुंदर ने ट्वीट कर लिखा, जल्दी ठीक हो जाइए साहब! आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।
 

विश्व क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर महानायक अमिताभ बच्चन के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। सचिन ने लिखा, ध्यान रखिए अमित जी। आपके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।
 
विज्ञापन

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनरों में शुमार हरभजन सिंह ने ट्वीट कर अमिताभ बच्चन के लिए लिखा, जल्दी ठीक हो जाइए सर।

Get well soon sir 🙏🙏 https://t.co/PQbmiUPrYf

— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 11, 2020

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह ने भी ट्वीट कर अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। युवराज ने लिखा, आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। पूरे देश की प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं आपके साथ हैं। आशा है कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें