फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व सैन्य खेल: मुक्केबाज अमित पंघाल का जीत से आगाज, भारत की अच्छी शुरुआत

Sun, 20 Oct 2019 08:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमित पंघाल - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले अमित पंघाल ने शनिवार को पुरूषों के फ्लाइवेट (52 किग्रा) वर्ग में जीत दर्ज की। पहले दौर के मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद मुक्केबाजों ने भारत को सातवें सीआईएसएम विश्व सैन्य खेलों में अच्छी शुरूआत दिलाई।

विज्ञापन


पंघाल ने ब्राजील के डगलस एंड्रादे को जबकि चिराग (56 किग्रा) ने जांबिया के कटांगा क्रिस्टोफर को 5-0 से मात दी। पुरूष लाइट फ्लाइवेट वर्ग (49 किग्रा) में दीपक ने ईरान के अबासजादेह अली को जबकि सतीश कुमार ने सुपर हेवीवेट वर्ग (91 किग्रा से अधिक) के मुकाबले में ब्राजील के नाशिमेंटो कोस्मे को 3-2 से मात दी। 

हालांकि संदीप कुमार 64 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के रासुलोव जाखोंगिर से हार गये। भारत ने इन खेलों की नौ स्पर्धाओं -तीरंदाजी, मुक्केबाजी, गोताखोरी, आधुनिक पेंटाथलान, निशानेबाजी, ट्रैक एवं फील्ड, जिम्नास्टिक्स और टेनिस में 54 प्रतिभागियों का दल भेजा है। भारत ने 2015 चरण में छह पदक जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें