फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलेक्सिस वेस्टाइन मुक्केबाजी टूर्नामेंट में पंघाल, संजीत और आशीष ने जड़े गोल्डन पंच, कविंदर ने जीता रजत

Sun, 01 Nov 2020 06:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Amit Panghal (File)
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के बाद पहली प्रतियोगिता में भाग ले रहे विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52) और संजीत (91 किलो) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी फ्रांस के नांतेस में हो रहे अलेक्सिस वेस्टाइन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में अव्वल रहे। एशियाई खेल चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेल रजत पदक विजेता अमित ने अमेरिका के रेने अब्राहम को 3-0 से हराया। 

विज्ञापन


इंडिया ओपन के स्वर्ण पदक विजेता संजीत ने फ्रांस के सोहेब बूफिया को मात दी। एशियाई रजत पदक विजेता आशीष कुमार ने 75 भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता जब उनके प्रतिद्वंद्वी अमेरिका के जोसेफ जेरोम हिक्स चोट के कारण फाइनल नहीं खेल सके। एशियाई रजत पदक विजेता कविंदर बिष्ट (57 किलो) को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा जो सैमुअल किस्टोहरी से 2-1 से हार गए। 

तीन पदक पहले ही झोली में :  
भारत ने टूर्नामेंट में तीन कांस्य पदक पहले ही जीत लिए हैं। चार बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा (63 किलो), सुमित सांगवान (81 किलो) और सतीश कुमार (प्लस 91 किलो) सेमीफाइनल में हार गए थे। मार्च में जोर्डन में हुए ओलंपिक क्वालिफायर के बाद भारतीय मुक्केबाजों के लिए यह पहला टूर्नामेंट रहा। भारत के नौ मुक्केबाज टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं जिनमें पांच पुरुष और चार महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें