फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: अमित, मनीष, संजीत और कविंदर ने क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Wed, 18 Sep 2019 06:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमित/कविंदर/मनीष/संजीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एशियाई खेलों के चैंपियन अमित पंघाल (52 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किग्रा) और कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा) ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर खुद को पदक की दौड़ में बनाए रखा है।

विज्ञापन

अमित का दम

अमित पंघाल - फोटो : social media
दूसरी वरीय हरियाणवी मुक्केबाज अमित पंघाल ने प्री क्वार्टर में तुर्की के बातूहान सिफ्की को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। मौजूदा एशियन चैंपियन अमित का सामना अब फिलीपींस के कार्लो पालाम से होगा जिन्होंने कोरिया के जो सेहियोंग को मात दी। अमित ने पिछले साल जकार्ता एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में कार्लो को मात दी थी। अमित 2017 विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार गए थे।

मनीष का पंच

मनीष कौशिक - फोटो : social media
मनीष कौशिक ने 63 किग्रा भारवर्ग में मंगोलिया के चिंजोरिग बातारसुख को 5-0 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे। अब उनकी भिड़ंत ब्राजील के वांडेरसन डि ओलिवियरा से होगी।

संजीत का उलटफेर

संजीत - फोटो : social media
वहीं पहली बार चैंपियनशिप में खेल रहे संजीत ने दूसरी वरीय उज्बेकिस्तान के संजार तुर्सुनोव को 3-2 से शिकस्त दी। अब संजीत का सामना इक्वाडोर के जूलियो सेसा कैस्टिलो टॉरेस से होगा। यह तीनों मुक्केबाज सेना के हैं।
विज्ञापन

कविंदर बिष्ट का मुक्का

कविंदर सिंह बिष्ट - फोटो : social media
इन तीनों के अलावा मंगलवार को ही एशियाई रजत पदक विजेता कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा) ने भी यहां विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टरफाइनल के कड़े मुकाबले में फिनलैंड के अर्सलान खतेव को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 

इसी के साथ अब विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में चार भारतीय मुक्केबाजों ने अपनी-अपनी जगह पक्की कर ली है और पदक की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें