फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारतूसों ने रोका अमेरिकी टीम की वापसी का रास्ता 

Sat, 02 Mar 2019 01:02 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IGI Airport
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान वायु सीमा पर बने तनाव के चलते रद्द हुई उड़ानों ने अमेरिकी शूटिंग टीम की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। कजाखस्तान के बाद शुक्रवार को अमेरिकी टीम फिर अपने देश वापस नहीं जा पाई। 

विज्ञापन

आव्रजन होने के बावजूद अमेरिकी टीम को फ्लाइट पर नहीं चढने दिया गया। नतीजन सुबह से लेकर शाम तक टीम इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर फंसी रही। एयरलाइंस की ओर से भारतीय कस्टम को बताया गया है कि बैग में जिंदा कारतूस होने के चलते उन्हें वापस जाने से रोका गया है। हालांकि अमेरिकी टीम लीडर जेसिका का दावा है कि उनके किसी भी शूटर के बैग में कारतूस नहीं थे। कारतूस गन बॉक्स में थे।

विवाद कुछ भी रहा हो अमेरिकी टीम को बुधवार की रात वापस अपने देश जाना था, लेकिन उड़ान रद्द होने के चलते उन्हें रुकना पड़ा। शुक्रवार को उनकी 12 बजे के करीब न्यूयार्क के लिए फ्लाइट थी। टीम सुबह छह बजे ही एयरपोर्ट पर आ गई थी। पूरी टीम को बोर्डिंग पास भी जारी कर दिए गए थे और उनका आव्रजन भी हो गया था। 
विज्ञापन


कस्टम क्लीयरेंस के दौरान पता लगा कि एक बैग में जिंदा कारतूस और पॉवरबैंक है। जिसके चलते बैग पूरी टीम को बुलाकर बैग खुलवाया गया। इस प्रक्रिया में काफी देर हो गई। इसके बाद उन्हें फ्लाइट पर नहीं चढने दिया गया। 

देर शाम टीम को होटल भेजा गया, जबकि एनआरएआई की ओर से उनके हथियारों को कर्णी सिंह शूटिंग रेंज की आर्मरी में रखवाया गया। टीम लीडर जेसिका का कहना है कि फ्लाइट में जगह नहीं थी जिसके चलते उन्हें नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें