हैदराबाद की स्नेहा सिंह ने अंतिम नौ होल में अच्छा प्रदर्शन कर शुक्रवार को हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 11वें चरण का खिताब जीत लिया। इस 15 वर्षीय गोल्फर ने अंतिम दौर में इवन पार 71 का स्कोर बनाया। गुरुवाार तक शीर्ष पर चल रही वाणी कपूर अच्छा खेल नहीं दिखा पाई ओर उन्होंने छह ओवर 77 का निराशाजनक प्रदर्शन किया। वाणी एक समय स्नेहा से पांच शॉट आगे थी लेकिन आखिर में इस स्थानीय खिलाड़ी से एक शॉट पीछे दूसरे स्थान पर रही। गौरिका बिश्नोई तीसरे, अनन्या दातार चौथे और एक अन्य प्रतिभाशाली एमेच्योर श्रेया पॉल पांचवें स्थान पर रही।