इंडोनेशिया के जकार्ता में 18वें एशियन गेम्स का शुभारंभ 18 अगस्त को होने जा रहा है। इंडोनेशिया दूसरी बार इन खेलों की मेजबानी करेगा। इससे पहले इंडोनेशिया साल 1962 में चौथे एशियाई खेलों का मेजबानी किया था।
2 सितंबर तक चलने वाले इस खेल को एशियाड और एशियाई खेल के नाम से भी जाना जाता है। 16 दिनों तक चलने वाले इस एशियन गेम्स में 40 खेलों में 465 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे।
भारत ने इस बार 34 खेलों में अपनी भागीदारी की है। भारत की तरफ से इस बार 543 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि 2014 एशियन गेम्स में भारत ने 57 मेडल हासिल किए थे, जिनमें 11 गोल्ड, 9 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल थे।