15 नवंबर को कासिगा स्कूल में द्वितीय पी. सी. बत्ता अंतर्विद्यालय टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विवेक सिन्हा, विद्यालय संस्थापक श्री रमेश बत्ता, वित्तीय प्रबंधक श्री सिद्धार्थ बत्ता, कल्याण निदेशक श्रीमती चाँदनी बत्ता, विद्यालय प्रमुख श्रीमती सोनाली सिन्हा, विद्यालय उप प्रमुख श्री चंद्रशेखर यादव उपस्थित थे, जिन्होंने द्वीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
टूर्नामेंट की शुरुआत में मुख्य अतिथि श्री विवेक सिन्हा और विद्यालय संस्थापक श्री रमेश बत्ता ने टेनिस खेलकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद खेल की एक अन्य उत्साहवर्धक झांकी जिसे "बुल्स आय" कहा जाता है, खिलाडियों द्वारा प्रस्तुत की गयी और प्रारंभिक चार विजेताओं को श्री बत्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया।
श्री बत्ता ने अपने व्यक्तव्य में अपने पिता श्री प्रकाश चंद बत्ता को याद करते हुए कासिगा स्कूल द्वारा खेलों, विशेषकर टेनिस, के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री प्रकाश सिन्हा ने प्रतियोगी खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए टेनिस और जीवन के कुछ मूलभूत तथ्यों के बीच समानताओं को रेखांकित किया।
टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा की जैसे जीवन में जीतने के लिए संघर्ष जरूरी है, छोटी सी चूक बड़ी हार का कारण बन जाती है, इसके अलावा हमें जीवन में दूसरा अवसर भी मिलता है। दून स्कूल, डीआईएस रिवरसाइड, वेल्हैम बॉयज स्कूल, आर्यन स्कूल, एशियन स्कूल और सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल इस टूर्नामेंट में बाग लेने वाले संस्थान हैं।
आर्यन स्कूल और डीआईएस रिवरसाइड के बीच खेले गए मैच में आर्यन स्कूल ने डीआईएस को 2 मैचों में 2-0 से हरा दिया। आर्यन स्कूल के पहले एकल में आर्यन के विवेक कार्नवाल नें रोमांचकारी तीन सेट में डीआईएस के आर्यन सिंह को 6- 1, 3-6, 6-1 से हरा दिया।
दूसरे एकल में आर्यन स्कूल के रवि हर्ष नें डीआईएस के सुधांशु अग्रवाल को सीधे सेट में 6-2, 6-0 से हराया।