अक्षय ने नाइजीरिया, स्कॉटलैंड बोत्सवाना और इंग्लैंड के प्रतिद्वंद्वियों पर दबदबा बनाया और फाइनल में 10-0 की जीत के साथ श्रेष्ठता साबित की। हर मुकाबले में उनकी जीत का अंतराल कम से कम 8 अंक का रहा। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने महज एक अंक गंवाया। अक्षय ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में पहला पदक 2018 में जूनियर वर्ग (76 किग्रा) में और दूसरा 2022 में सीनियर वर्ग में जीता था।