फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस में कार्यरत पूर्व मुक्केबाज अखिल फिर से नाडा की अनुशासन समिति में शामिल

Tue, 12 May 2020 07:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल कुमार - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अखिल कुमार को राष्ट्रीय डोपिंगरोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासन पैनल में फिर से शामिल किया गया है। अखिल हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं और अभी गुरुग्राम में एसीपी हैं। वह इससे पहले 2017 से 2019 तक इस पैनल के सदस्य थे।

विज्ञापन


नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने पीटीआई से कहा, ‘यह कार्यकाल बढ़ाने से नहीं जुड़ा है, उन्हें डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल में फिर से शामिल किया गया है।’ अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलंपियन अखिल भारतीय खेलों में अपनी अलग पहचान रखते हैं। वह 2017 से 2019 तक मुक्केबाजी के सरकारी पर्यवेक्षक भी रहे थे।

अखिल ने कहा, ‘मैं पहले भी इस पैनल का हिस्सा था और मैं फिर से सदस्य के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार हूं। मुझे इस भूमिका में जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी मैं उनको पूरी करने के लिये अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।’
विज्ञापन


इससे पहले इस मुक्केबाज ने डोपिंग को अपराध घोषित करने की वकालत की थी। नाडा अनुशासन पैनल में ट्रैक एवं फील्ड की एथलीट और अर्जुन पुरस्कार विजेता अश्विनी नचप्पा भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें