फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेएफआई ने पाकिस्तान को पत्र लिख कहा, भारतीय कबड्डी टीम को तिरंगा उपयोग करने की अनुमति न दें

Sun, 16 Feb 2020 08:36 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय कबड्डी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष को एक पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि अनधिकृत भारतीय कबड्डी टीम को सर्कल के फाइनल के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने की अनुमति न दें।

विज्ञापन


लगभग 45 खिलाड़ियों और कोचों के एक समूह के भारतीय टीम 'कबड्डी विश्व कप' नामक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बिना किसी आधिकारिक अनुमति या मंजूरी के पाकिस्तान के दौरे पर गई। टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को लाहौर में भारत और पाकिस्तान के बीच होगा।

एकेएफआई ने स्पष्ट किया कि उसने किसी भी कबड्डी टीम के पाकिस्तान के टूर्नामेंट के लिए दौरे को मंजूरी नहीं दी है और पाकिस्तान फेडरेशन से कहा है कि वह टीम को जर्सी या ट्रैक सूट में भारत का उपयोग करने की अनुमति न दे जो खिलाड़ी पहन रहे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें