फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीतेश संधू को ताइवान मास्टर्स में एकल बढ़त

Fri, 04 Oct 2019 08:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अजीतेश संधू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारत के अजीतेश संधू ने पांच बर्डी और दो बोगी की मदद से दूसरे दौर में तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया जिससे वह ताइवान मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में एक शॉट की बढ़त पर हैं। संधू एक समय दो शॉट की बढ़त पर थे, लेकिन इसके बाद वह दो बोगी कर गए और मिगुएल कारबालो की बराबरी पर आ गए। इस भारतीय ने हालांकि 16वें होल में बर्डी बनाकर सात अंडर 137 के कुल स्कोर के साथ बढ़त बनाई।

विज्ञापन


एक अन्य भारतीय एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त छठे स्थान पर हैं। उनके अलावा राशिद खान और चिराग कुमार संयुक्त 17वें तथा विराज मदप्पा और खालिन जोशी संयुक्त 29वें स्थान पर हैं। शिव कपूर, आदिल बेदी, अभिजीत चड्ढा, अमन राज और जीव मिल्खा सिंह कट में जगह बनाने से चूक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें